भारत की New Parliament House का Tech Secret: AI, Digital Voting और 5 Layer Security का पूरा सच

New Parliament House की Technology पर खुलासा — AI Translation, Multi Layers Security और Smart Seats का पूरा सच।

भारत की नई संसद भवन सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि यह 21वीं सदी की Technology से भरपूर एक Smart, सुरक्षित और Sustainable Power Centre है। अक्सर हम टीवी पर हंगामा, भाषण और बहस देखते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे काम कर रही Advanced Technology के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं की पीछे Technology कैसे काम करती है।

पुरानी संसद भवन की सीमाओं और 2001 के आतंकी हमले के अनुभवों से सीखते हुए, भारत ने एक ऐसी नई संसद बनाई है जो न की सिर्फ मजबूत है बल्कि AI, Cyber Security, Digital System और Green Energy से पूरी तरह लैस है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे की:

  • नई संसद क्यों बनाई गई?
  • इसकी लागत और वैश्विक तुलना
  • AI आधारित सुरक्षा कैसे काम करती है?
  • Digital Voting और Smart Seats क्या हैं?
  • Cyber Attack या पेनड्राइव हैकिंग पर क्या होगा?
  • Green building और HVAC Technology कैसे काम करती है?

नई संसद क्यों बनाई गई?

पुराना संसद भवन, जिसे Sansad Bhavan के नाम से जाना जाता है, 1927 में बनाया गया था। समय के साथ इसकी संरचना, Space और Technology सीमित होती गई। 2019 में मानसून सत्र के दौरान छत से पानी का रिसाव हुआ, जिसने इसकी स्थिति पर सवाल खड़े किए।

इसके बाद सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नई संसद भवन, New Parliament House का निर्माण किया गया।

प्रमुख कारण:

  • अधिक सांसदों के लिए स्पेस
  • New digital Infra
  • बेहतर सुरक्षा व्यवस्था
  • भूकंप रोधी डिजाइन
  • 150 साल तक टिकने वाली स्ट्रक्चर योजना

आकार, लागत और तुलना

New Parliament House की लागत लगभग ₹1250 करोड़ रही और इसका क्षेत्रफल करीब 64,500 वर्ग मीटर है।

नीचे तुलना देखें:

देशसंसद भवनक्षेत्रफल (स्क्वायर मीटर)अनुमानित लागतप्रति स्क्वायर मीटर लागत
भारतNew Parliament House64,500₹1250 करोड़~₹1.94 लाख
अमेरिकाUnited States Capitol~41,000ऐतिहासिक लागत~₹2.5 लाख*
यूकेPalace of Westminster~32,000~₹1 बिलियन*~₹15 लाख*

(*ऐतिहासिक लागत, वर्तमान मूल्य नहीं)

नई संसद को त्रिकोणीय आकार में बनाया गया है।

त्रिकोणीय डिजाइन के कारण

  1. संरचनात्मक मजबूती – त्रिभुज सबसे स्थिर आकार माना जाता है।
  2. भारतीय दर्शन – ज्ञान, शक्ति और कर्म के प्रतीक तीन द्वार।
  3. Space optimization – कोनों की बर्बादी नहीं।

संसद की Multi Layers Security प्रणाली (AI + Physical Security)

2001 के संसद हमले के बाद संसद की सुरक्षा को पूरी तरह अपग्रेड किया गया है। New Parliament House में सुरक्षा पाँच स्तरों में काम करती है।

संसद सुरक्षा के 5 चरण

चरणक्या होता है
1. डिटेक्शनपरिमीटर इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम (PIDS) और CCTV एक्टिव
2. रिस्पॉन्सPDG, CISF, CRPF, दिल्ली पुलिस तुरंत सक्रिय
3. इवैक्यूएशनसुरक्षित टनल के जरिए निकासी
4. न्यूट्रलाइजहमलावर को काबू
5. पोस्ट एनालिसिसमल्टी एजेंसी रिपोर्ट और 24-48 घंटे लॉकडाउन

इसमें NSG कमांडो भी स्टैंडबाय रहते हैं।


अगर कोई Pandrive से हैकिंग करे तो?

यह सबसे बड़ा सवाल है।

New Parliament House में Cyber Security तीन स्तरों पर काम करती है:

1. डिटेक्शन सिस्टम

  • संदिग्ध लॉगिन अलर्ट
  • विदेशी IP तुरंत ट्रैक
  • अनजान USB कनेक्शन अलर्ट
  • 24×7 मॉनिटरिंग

भारत की Cyber Security एजेंसी CERT-In रियल टाइम ट्रैकिंग करती है।

2. इमीडिएट आइसोलेशन

  • वोटिंग सिस्टम इंटरनेट से कट
  • स्मार्ट सीट ऑफलाइन
  • क्लाउड कनेक्शन बंद
  • एंड टू एंड एन्क्रिप्शन एक्टिव

3. काउंटर एक्शन

  • साइबर सेल एक्टिव
  • हैकर ट्रैकिंग
  • क्रिमिनल केस
  • फिजिकल डिवाइस चेक

यानि सिर्फ पेनड्राइव लगाना आसान है, लेकिन सिस्टम तोड़ना लगभग नामुमकिन।


AI Translation System: हर भाषा, हर आवाज

भारत में कई भाषाएं हैं। संसद में कोई तमिल में बोलता है, तो कोई बंगाली में, तो कोई कन्नड़ में।

संविधान के अनुसार Parliament of India में हिंदी और अंग्रेजी मुख्य कार्य भाषा हैं, परंतु अन्य अनुसूचित भाषाओं में भी बोलने की अनुमति है।

अब AI आधारित रियल टाइम ट्रांसलेशन से:

  • भाषण तुरंत टेक्स्ट में बदलता है
  • अलग भाषाओं में अनुवाद
  • ऑटो ट्रांसक्रिप्ट
  • शोर में भी हाई एक्युरेसी

पहले अलग ट्रांसलेशन बूथ होते थे, लेकिन अब AI काफी काम संभाल रहा है।


Smart Seats और Digital Voting

New Parliament House की हर सीट में:

  • टैबलेट डिस्प्ले
  • लाइव एजेंडा
  • बिल एक्सेस
  • वोटिंग बटन
  • डिजिटल उपस्थिति

डिजिटल अटेंडेंस

  • थंब स्कैन
  • पिन
  • स्मार्ट कार्ड
  • RFID टैग

इससे पेपरवर्क लगभग खत्म हो गया।


माइक्रोफोन कंट्रोल सिस्टम

जब किसी सदस्य की बोलने की बारी आती है:

  • सिर्फ उसी का माइक एक्टिव
  • बाकी सब ऑटो म्यूट
  • समय सीमा ऑटो कट

एक चर्चा के दौरान Rahul Gandhi का माइक बंद होने की घटना ने लोगों का ध्यान खींचा। संभावित कारण:

  • समय सीमा पूरी
  • एजेंडा से अलग विषय
  • तकनीकी ग्लिच

Green Building और Sustainablity

New Parliament House को भारत का टॉप ग्रीन सर्टिफिकेशन मिला है।

प्रमुख ग्रीन फीचर्स

फीचरलाभ
सोलर एनर्जी20% बिजली उत्पादन
ऑटो लाइट सेंसर30-40% ऊर्जा बचत
डिसेंट्रलाइज्ड सीवेज प्लांटपानी पुनः उपयोग
थर्मल इंसुलेशनप्राकृतिक ताप नियंत्रण

Smart building Management System

पूरी इमारत एक सेंट्रल सिस्टम से कंट्रोल होती है:

  • तापमान 24°C पर स्थिर
  • सेंसर आधारित कंट्रोल
  • फायर सिस्टम मॉनिटरिंग
  • लिफ्ट ऑटो कंट्रोल

HVAC सिस्टम कैसे काम करता है?

HVAC = Heating, Ventilation, Air Conditioning

यह चार स्टेप में चलता है:

  1. इवापोरेशन
  2. कंप्रेशन
  3. कंडेन्सेशन
  4. एक्सपेंशन

इससे ऊर्जा बचती है और एयर क्वालिटी बेहतर रहती है।


Facial Recogniation और Smart Entry

ज्ञान द्वार और शक्ति द्वार पर:

  • 6 मीटर फेस स्कैन
  • प्री रजिस्टर्ड डेटा मैच
  • ऑटोमेटिक डोर ओपन

अनधिकृत एंट्री लगभग असंभव।


दिव्यांग फ्रेंडली संसद

  • ब्रेल साइन
  • टैक्टाइल मैप
  • ग्लो इन द डार्क पैनल
  • ऑडियो गाइड

यह समावेशी लोकतंत्र की मिसाल है।

  1. Parliament of India – आधिकारिक वेबसाइट
    https://sansad.in
    (सत्र, सदस्यों, बिल और डिजिटल अपडेट की जानकारी)

मेरी राय (Author Opinion)

मेरे अनुसार भारत अब केवल संसद में बैठकर भाषण देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अपनी प्रौद्योगिकी के आधार पर एक बेहतर भविष्य का निर्माण भी कर रहा है। 2001 में संसद भवन पर हुए हमले के दौरान उठे सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए, आज इस आधुनिक संसद का निर्माण किया गया है। हमें आशा है कि इस संसद भवन से लिए गए निर्णय देश और विश्व के लिए लाभकारी होंगे!

Disclamier

यहां पर हम जो भी जानकारी लिखते हैं वो सिर्फ एजुकेशन पर्पज के लिए लिखते हैं और इस ब्लॉग में जो भी डेटा का उपयोग किया गया है वो पुराने तथ्यों पर आधारित है या अनुमानित है कृपया इसे पूरी तरह से सही नहीं माने और अगर आपको कोई फैसला लेना हो तो आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं|


निष्कर्ष: भविष्य की संसद

New Parliament House सिर्फ ईंट और पत्थर की इमारत नहीं है। यह:

AI आधारित
साइबर सिक्योर
डिजिटल
पर्यावरण अनुकूल
भविष्य के लिए तैयार

भारत ने टेक्नोलॉजी, सुरक्षा और सस्टेनेबिलिटी को एक साथ जोड़कर दुनिया को एक उदाहरण दिया है की।

लोकतंत्र अब सिर्फ बहस तक सीमित नहीं, बल्कि डिजिटल, सुरक्षित और स्मार्ट भी हो चुका है।


अगर आपको ऐसे टेक्नोलॉजी एक्सप्लेनेशन ब्लॉग पसंद हैं तो कमेंट में जरूर बताइए कि अगला विषय क्या हो — चुनाव टेक, रक्षा टेक या कोर्ट टेक?

आप हमारी अन्य पोस्ट भी यहाँ पढ़ सकते|

Please don’t forget to leave a review.

Explore more by joining me on http://truewritespace.com

About-us  contact-us  privacy policy disclaimer

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

© 2026 TrueWriteSpace • All Rights Reserved!